जयपुर। जगतपुरा के सात नंबर बस स्टेण्ड पर आज बीसलपुर की पाइप लाइन टूट गई, जिससे करीब आधे घंटे तक हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह गया। लाइन के टूटते ही 6 फीट ऊंचाई तक पानी तेजी से बहने लगा। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के अफसर मौके पहुंचे, और लाइन ठीक करने में जुट गए है। हालांकि इस लाइन से प्रभावित जगतपुरा क्षेत्र में शाम को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।