23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़वा है मगर काम का है करेला

Bitter but bitter gourdकई ऐसी फल और सब्जियां हैं, जो हमारे लिए काफी गुणकारी हैं। ये हमें कई तरह की बीमारियों से बचाकर स्वस्थ और फिट रखती हैं। कई लोग इनके फायदों से इतने अवगत नहीं होते। अब करेले को ही लीजिए। कड़वेपन के कारण कई लोग करेला खाना पसंद नहीं करते हैं, जबकि करेले में हमारे लिए ढेरों फायदे छुपे होते हैं। करेले के फायदों को देखते हुए सभी को करेले को प्रमुखता से अपने खानपान का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इसे सब्जी के रूप में और साथ ही जूस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

3 min read
Google source verification
Bitter but bitter gourd

कई ऐसी फल और सब्जियां हैं, जो हमारे लिए काफी गुणकारी हैं। ये हमें कई तरह की बीमारियों से बचाकर स्वस्थ और फिट रखती हैं। कई लोग इनके फायदों से इतने अवगत नहीं होते। अब करेले को ही लीजिए। कड़वेपन के कारण कई लोग करेला खाना पसंद नहीं करते हैं, जबकि करेले में हमारे लिए ढेरों फायदे छुपे होते हैं। करेले के फायदों को देखते हुए सभी को करेले को प्रमुखता से अपने खानपान का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इसे सब्जी के रूप में और साथ ही जूस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जानते हैं करेले खाने से हमें कितने फायदे मिलते हैं।


पाचन में फायदा

कई गुणों से भरपूर करेला पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सामान्यत: गर्मी के दिनों में मिलने वाला करेला हल्का होने के कारण पचाने में आसान होता है। करेले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के कारण शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। करेला खाने से पेट के कीड़े भी मर जाते हैं और आंतों से जुड़ी परेशानी में भी राहत मिलती है।

किडनी के लिए फायदेमंद
किडनी की समस्याओं में करेले का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। करेले का उबला पानी व करेले का रस, दोनों ही किडनी संबंधी परेशानी में फायदेमंद होते हैं। करेला किडनी को सक्रिय कर, हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में मदद करता है।

खून की सफाई
करेला कई तरह की बीमारियों में राहत देता है। करेला शरीर के खून को साफ करने में भी कारगर होता है। मधुमेह में भी करेला प्रभावी माना जाता है। मधुमेह में एक चौथाई कप करेले का रस, उतने ही गाजर के रस के साथ पीने पर लाभ मिलता है। खूनी बवासीर में भी करेला काफी लाभदायक है। एक चम्मच करेले के रस में आधा चम्मच शक्कर मिलाकर पीने से इसमें राहत मिलती है।
स्वस्थ रहेगी त्वचा
करेले खाते रहने से पाचन तंत्र सही रहता है, जिसके कारण चेहरे पर मुहांसे नहीं होते। करेले में पानी की अधिक मात्रा होने से पेट साफ रहता है, जिससे त्वचा से जुड़े रोग नहीं होते हैं। त्वचा पर अगर करेले की पत्तियों का लेप लगाया जाए तो कई तरह के दाग-धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है।

हृदय के लिए
हृदय संबंधी परेशानियों में भी करेला फायदेमंद रहता है। यह हानिकारक वसा को हृदय की धमनियों में जमने नहीं देता जिससे रक्तसंचार सुचारू बना रहता है, और हार्ट अटैक की आशंका कम होती है। करेले की पत्तियों या फल को पानी में उबालकर इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई तरह का संक्रमण ठीक हो जाता है।
वजन होगा कम
करेले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। सुबह के समय करेले के रस में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पी जाएं तो शरीर डीटॉक्स होता है। इसके अलावा करेला हमारे शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ा देता है, जिससे पाचन सही रहता है और इन स्थितियों में वजन कम करना आसान हो जाता है।

जूस के फायदे अनेक
करेले के जूस में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो समय से पहले त्वचा की उम्र बढऩे से रोकता है और झुर्रियों को कम करता है। करेले के जूस का भरपूर एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है। करेला बीटा कैरोटीन और विटामिन से परिपूर्ण होता है, जो आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। करेले का जूस गर्मियों में हमें हाइड्रेट रखता है। करेले का जूस शुगर लेवल को कम करता है। यह फाइबर का बेहतर स्रोत है। करेले का नियमित सेवन करने से कब्ज और अपच से राहत मिलती है। यह स्वस्थ आंत बैक्टीरिया को बढ़ाता है जो पाचन में सहायक है। करेले के कड़वेपन को दूर करने के लिए आप जैतून के तेल में करेले को बना सकते हैं, कड़वेपन से राहत मिलेगी।