Rajasthan Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने रविवार देर रात प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है। लिस्ट में राजस्थान की 7 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। सात में से तीन सीटों पर महिला प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। जयपुर शहर से सांसद रामचरण बोहरा का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह मंजू शर्मा को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों में से 22 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अभी प्रदेश की 3 सीटों पर उम्मीदवारों का घोषणा होना बाकी है।
इस लिस्ट में श्रीगंगानगर से प्रियंका बालन, झुंझुनूं से शुभकरण चौधरी, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह, जयपुर शहर से मंजू शर्मा, टोंक-सवाईमाधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया, अजमेर से भागीरथ चौधरी, राजसमंद से महिमा विश्वेश्वर सिंह को मैदान में उतारा गया है।