12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE 10th Result: 10,00,000 से अधिक विद्यार्थियों की धड़कनें तेज, पहली बार 12वीं से पहले आएगा 10 वीं बोर्ड का परिणाम

Rajasthan Education News: 20 मार्च तक उम्मीद। 30 हजार से ज्यादा परीक्षक जांच रहे कॉपियां, जल्द जारी होगा 10वीं का रिजल्ट। राजस्थान बोर्ड ने तेज की तैयारी, 20 मार्च तक आ सकता है दसवीं का परिणाम।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 12, 2026

Photo AI

10th Board Result Date: जयपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में इस बार एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि सीनियर सेकंडरी (12वीं) से पहले सेकंडरी (10वीं) बोर्ड का परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन के अनुसार दसवीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है।

इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम तेज गति से किया जा रहा है। बोर्ड ने कॉपियों की जांच के लिए प्रदेशभर में 30 हजार 915 परीक्षकों को लगाया है, जो लगातार मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में समय मिल सके।

दसवीं बोर्ड परीक्षा इस वर्ष पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 6195 केंद्र बनाए गए थे, जहां 175 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों की 150 फ्लाइंग टीमों के साथ बोर्ड स्तर पर 57 विशेष फ्लाइंग दल सक्रिय रहे। इसके अलावा कमांड कंट्रोल रूम से 273 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी गई।

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष दसवीं (सेकंडरी) में 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जबकि बारहवीं (सीनियर सेकंडरी) में 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा प्रवेशिका में 7817 और वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 4122 विद्यार्थी शामिल हैं। परिणाम को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई है।