
,,
जयपुर।
कांग्रेस सरकार की महत्वाकांशी योजना मनारेगा में अब भाजपा का केसरिया इफेक्ट देखा जा रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण अजमेर में देखने को मिल रहा है जहां भाजपा की ओर से मनरेगा श्रमिकों को केसरिया छतरियां वितरित की जा रही हैं। ख़ास बात ये भी है कि इन छतरियों में भाजपा का सिम्बल की चस्पा है।
दरअसल, अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी की ओर से मनरेगा श्रमिकों को धूप और वर्षा से बचाव के नाम पर छतरियां वितरित की जा रही हैं। इन छतरियों का रंग केसरिया है जिनमें पार्टी के कमल का सिम्बल भी चस्पा है। शनिवार के दिन भी एक ऐसे ही कार्यक्रम में देवनानी ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केसरिया छतरियां श्रमिकों को वितरित कीं।
देवनानी ने यहां हाथिखेडा गांव में काम कर रहे मनरेगा श्रमिकों को जैसे ही ये छतरियां वितरित कीं, पूरा कार्यस्थल केसरिया रंग में अटा हुआ नज़र आया। मनरेगा कार्यस्थल पर दूर-दूर तक केसरियां छतरियों का ये नज़ारा मौके पर भी लोगों के चर्चा का विषय रहा।
लॉकडाउन में भी बंटी केसरिया छतरियां
कोरोना संक्रमणकाल के दौरान भी भाजपा नेताओं ने कई जगहों पर केसरिया रंग में रंगी छतरियां वितरित की थीं। लॉकडाउन का पालन करवाने वाले पुलिस और फील्ड में मुस्तैद अन्य सेवाओं के लोगों को पार्टी के सिम्बल चस्पा केसरिया रंग की छतरियां बांटी गई थीं।
Published on:
06 Jul 2020 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
