जयपुरPublished: Nov 15, 2023 10:09:42 pm
firoz shaifi
अमीन पठान के समर्थक कई पार्षद भी हुए कांग्रेस में शामिल
जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहे अमीन पठान ने बुधवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके समर्थन में कोटा और अजमेर के कई पार्षदों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। पठान को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है।
इस दौरान गहलोत ने कहा कि पठान लंबे समय से खेलों के साथ-साथ भाजपा में भी सक्रिय रहे हैं लेकिन वहां जिस तरह का माहौल है, उसमें कोई भी व्यक्ति काम करना पसंद नहीं करता है। पठान के आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।