17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला मोर्चा ने संभाली यूपी चुनाव की कमान, भाजपा की जीत में लगाएंगी दमखम

यूपी चुनाव में भाजपा की जीत के लिए नेता दमखम लगाए हुए हैं। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से सटी सीटों पर नेता ना केवल प्रचार कर रहे हैं, बल्कि चुनावी रणनीति भी बना रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 27, 2022

महिला मोर्चा ने संभाली यूपी चुनाव की कमान, भाजपा की जीत में लगाएंगी दमखम

महिला मोर्चा ने संभाली यूपी चुनाव की कमान, भाजपा की जीत में लगाएंगी दमखम

यूपी चुनाव में भाजपा की जीत के लिए नेता दमखम लगाए हुए हैं। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से सटी सीटों पर नेता ना केवल प्रचार कर रहे हैं, बल्कि चुनावी रणनीति भी बना रहे हैं। राजस्थान महिला मोर्चा का डेलिगेशन भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत झोंकने पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश चुनाव में विभिन्न विधानसभा में जाकर राजस्थान महिला मोर्चा चुनाव प्रचार-प्रसार करेंगे। महिला मोर्चा मंडल से लेकर विधानसभा तक घर-घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। महिला मोर्चा डेलिगेशन में प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा काम्बोज (जयपुर), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजू मिश्रा (जयपुर), प्रभा धंधावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा आदि महिला मोर्चा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं। राजस्थान भाजपा ने यूपी और पंजाब दोनों ही जगहों पर प्रचार—प्रसार के साथ पार्टी से जुड़े कामों के लिए बड़ी संख्या में नेताओं को भेजा है। प्रवासियों राजस्थान वाली बाहुल्य सीटों पर इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए लगाया गया है। नेताओं को जातिगत समीकरणों के आधार पर भी जिम्मेदारियां दी गई हैं ताकि जातिगत वोटों को साधा जा सके।

दोनों प्रदेशों पर पूरा फोकस

भाजपा का इस समय पंजाब और यूपी पर पूरा फोकस है। आलाकमान भी इन दोनों जगहों के चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुटा हुआ है। इसके अलावा अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में नेता यूपी और पंजाब में जुटे हुए हैं। दोनों ही प्रदेश राजस्थान की सीमा से जुड़े हुए हैं, इसलिए राजस्थान से ज्यादा संख्या में नेता इन प्रदेशों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।