भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। इस बार उन विधानसभा क्षेत्रों को चुना गया है, जहां मुस्लिम वोटरों की संख्या 50 हजार से ज्यादा है। इसमें जयपुर की हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर और सिविल लाइंस सीट भी शामिल है।
जयपुर।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। इस बार उन विधानसभा क्षेत्रों को चुना गया है, जहां मुस्लिम वोटरों की संख्या 50 हजार से ज्यादा है। इसमें जयपुर की हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर और सिविल लाइंस सीट भी शामिल है।
मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान ने बताया कि मोर्चा ने प्लान बनाया है कि इन सीटों पर जाकर विधायकों से पूछा जाएगा कि उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए तीन साल में क्या किया। सरकार ने स्कॉलरशिप बंद कर रखी है, हायर एजुकेशन के लिए लोन नहीं मिल रहा है। आरपीएससी में एक भी मुस्लिम को सदस्य नहीं बनाया गया और ना ही वक्फ संपत्तियों से कब्जे हटाए गए। विधायकों से ये भी पूछा गया कि अल्पसंख्यक समाज की इन मांगों को उन्होंने कितनी बार सरकार के समक्ष रखा है। प्रदेशभर में करीब दो दर्जन सीटों पर यह विरोध—प्रदर्शन होंगे। जनवरी में इन प्रदर्शनों की शुरुआत करने की योजना है। खान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम वोटरों को छला है। हमारे वोट के दम पर सत्ता में आई और दिया कुछ नहीं है। आज तक अन्य सेवाओं से केवल तीन मुस्लिम आईएएस बन पाए हैं। वो भी भाजपा की सरकारों में। फिर सीएम किस तरह मुस्लिम समुदाय के साथ हैं।
मुख्यमंत्री की सीट पर भी करेंगे प्रदर्शन
मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जोधपुर स्थित सरदारपुरा सीट पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा यूडीएच मंत्री शांति धारीलवाल की विधानसभा सीट पर भी मोर्चा कार्यकर्ता हल्ला बोलेंगे। कांग्रेस सरकार के सवाल किया जाएगा कि अल्पसंख्यकों के वोटों के दम पर जीतकर आने वाली कांग्रेस ने उनके लिए क्या किया है।