2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने दलितों को समझा वोट बैंक, हमेशा करती रही शोषण- भोला सिंह

सांसद और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. भोला सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों का वोटबैंक समझकर उनका शोषण किया है। मोदी सरकार में पहली बार दलितों को सम्मान मिला है। दो दिवसीय जयपुर प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक के बाद सिंह ने यह बात कही।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jul 13, 2021

कांग्रेस ने दलितों को समझा वोट बैंक, हमेशा करती रही शोषण- भोला सिंह

कांग्रेस ने दलितों को समझा वोट बैंक, हमेशा करती रही शोषण- भोला सिंह

जयपुर।

सांसद और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. भोला सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों का वोटबैंक समझकर उनका शोषण किया है। मोदी सरकार में पहली बार दलितों को सम्मान मिला है। दो दिवसीय जयपुर प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक के बाद सिंह ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पहली बार केन्द्र में दलित वर्ग के 12 मंत्री व 4 दलितों को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। भाजपा दलितों एवं वंचितों के हक की केवल बात नहीं करती, बल्कि उनको उनका हक दिलाती है, इसलिए भाजपा अनुसूचित सेना को प्रहरी के रूप में काम करते हुए चुनौतियों से पार पाना है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि आज दलित वर्ग को भाजपा में पूर्ण विश्वास है। भाजपा राजस्थान में 6 प्रदेश पदाधिकारी, तीन जिलाध्यक्ष व प्रत्येक जिला एवं मण्डल एवं बूथ में महामंत्री सहित तीन-चार पदाधिकारी अनुसूचित जाति वर्ग से हैं, जबकि आज राजस्थान की कांग्रेस सरकार की नाक के नीचे अपराधी द्वारा दिनदहाड़े दलितों पर अत्याचार, जान से मारना एवं दलित महिलाओं व बच्चियों के साथ बलात्कार जैसे मामले आ रहे हैं।

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने बताया कि मोर्चा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा से 5 लाख वैक्सीनेशन, 4 लाख कोरोना जांच एवं लगभग 2 हजार यूनिट रक्तदान व 2 माह तक लगातार भोजन पैकट व राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रकान्ता मेघवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी महेन्द्रा, सतीश चन्देल, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामकिशन वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जैदिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Story Loader