18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट में राजे का फोटो गायब, कांग्रेस उठाने लगी सवाल

भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर, जोधपुर और कोटा की छह नगर निगम चुनाव में पूरी जान झोंक रखी है। सरकार के 20 महीने के कार्यकाल को लेकर हमला बोला जा रहा है। मगर भाजपा के प्रचार अभियान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गायब हैं। ना तो उनके कार्यकाल में हुए कामों की चर्चा हो रही है और ना ही उनके फोटो का कहीं प्रयोग किया जा रहा है। इसे लेकर विपक्ष ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Oct 26, 2020

भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट में राजे का फोटो गायब, कांग्रेस उठाने लगी सवाल

भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट में राजे का फोटो गायब, कांग्रेस उठाने लगी सवाल

जयपुर।

भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर, जोधपुर और कोटा की छह नगर निगम चुनाव में पूरी जान झोंक रखी है। सरकार के 20 महीने के कार्यकाल को लेकर हमला बोला जा रहा है। मगर भाजपा के प्रचार अभियान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गायब हैं। ना तो उनके कार्यकाल में हुए कामों की चर्चा हो रही है और ना ही उनके फोटो का कहीं प्रयोग किया जा रहा है। इसे लेकर विपक्ष ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है।

भाजपा ने सोमवार को छह नगर निगमों के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। 40 बिन्दुओं के इस विजन डॉक्यूमेंट में वसुंधरा राजे के फोटो को स्थान नहीं दिया गया। इस डॉक्यूमेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां का फोटो लगाया गया है। इस संबंध में जब केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से सवाल पूछा गया तो वे खड़े होकर चले गए। पिछले दिनों जयपुर हैरिटेज नगर निगम के प्रधान कार्यालय के उद्धाटन पर जो होर्डिंग लगाया था, उसमें भी राजे का फोटो गायब था। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर तेज है कि आखिर राजे को राजस्थान से इतना दूर क्यों रखा जा रहा है ?

क्या राजे के काम से भाजपा संतुष्ट नहीं

विजन डॉक्यूमेंट से राजे की फोटो गायब होने के सवाल पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की दो बार मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे की तस्वीर को अपने विजन डॉक्यूमेंट में शामिल नहीं कर भाजपा यह बताना चाहती है कि वह अपनी पूर्व मुख्यमंत्री के कामों से संतुष्ट नहीं है।