5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियों के नाम से चैटिंग करता था ब्लैकमेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैटिंग कर ब्लैक मेल करने वाले आरोपी को मुरलीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
21032023jpr65.jpg

सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैटिंग कर ब्लैक मेल करने वाले आरोपी को मुरलीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार निवासी नीरज कुमार मिश्रा है। थानाधिकारी हवा सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 12 जनवरी को एनसीआरबी की साइबर टिप लाइन रिपोर्ट के आधार पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

राजस्थान पुलिस के अनुसंधान में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से अकाउंट बनाकर अश्लील चैटिंग करता था। चैट को एडिट कर ब्लैकमेल कर रुपए वसूलता था। आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसके मोबाइल और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की जांच करवाई जा रही है।

केस 1-वर्ष 2020 में करधनी इलाके में एक नाबालिग के साथ सोशल मीडिया पर अश्लील चैटिंग कर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने नाबालिग से मारपीट भी की थी।

केस 2-वर्ष 2021 में आरोपी ने कालवाड़ निवासी नाबालिग के साथ सोशल मीडिया पर अश्लील चैटिंग कर ब्लैकमेल किया।