12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जयपुर पत्रिका बुक फेयर: देसी-विदेशी पुस्तक प्रेमियों का मेला, वीडियो में देखें किताबों से सजा जेकेके!

Jaipur Patrika Book Fair 2025: बुक फेयर में दो लाख से अधिक लेखकों की पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। प्रमुख लेखकों, कवियों और अनुवादकों के साथ साहित्यिक चर्चाएं और इंटरेक्टिव सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Feb 17, 2025

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम परिसर में 9 दिवसीय पत्रिका बुक फेयर में पुस्तक प्रेमियों का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह 11 से रात 8 बजे तक हर उम्र के लोग फेयर में पुस्तकें खरीदने के साथ ही फन एक्टिविटी का आनंद ले रहे हैं। खास बात यह है कि फेयर में देसी के साथी विदेशी पुस्तक प्रेमी भी पुस्तकें खरीदने पहुंच रहे हैं। फेयर देसी के साथ साथ विदेशी मेहमानों को भी काफी पसंद आ रहा है। वह आध्यात्मिक पुस्तकों के साथ-साथ भारतीय साहित्य, कल्चर और इतिहास से संबंधित पुस्तकें पढ़ और खरीद रहे हैं। फेयर में कई तरह की एक्टिविटी आयोजित की जा रही है। इसको लेकर बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग और महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। बुक फेयर में दो लाख से अधिक लेखकों की पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। यहां अलग से फूड कोर्ट भी लगाया गया है। प्रमुख लेखकों, कवियों और अनुवादकों के साथ साहित्यिक चर्चाएं और इंटरेक्टिव सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।