26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोला सरस्वती वैष्णव सीनियर सेकंडरी स्कूल को मिला बृजलाल चौधरी रोलिंग कप

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 26, 2026

Rajasthan

चेन्नई. वेपेरी िस्थत अग्रवाल विद्यालय एंड जूनियर कॉलेज में शुक्रवार को अग्रफेस्ट अंतर-विद्यालयीन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका नेतृत्व विद्यालय के सचिव एवं संवाददाता मुरारीलाल सोंथलिया द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में केवल बाहरी विद्यालयों के छात्रों को भाग लेने का अवसर दिया गया ताकि अधिकाधिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा सके।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामग्री निर्माता सुष्मिता अग्रवाल वाधवा ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रा हीर अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया और रिया ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। उप प्रधानाचार्य रघुदेव, प्रिंसिपल विजयलक्ष्मी और संयुक्त संवाददाता शालिनी अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृतिचिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।
प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि

मुख्य अतिथि ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। उद्घाटन नृत्य के बाद विभिन्न ऑन स्टेज और ऑफ स्टेज प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और बृजलाल चौधरी रोलिंग कप कोला सरस्वती वैष्णव सीनियर सेकंडरी स्कूल को मिला।
समिति सदस्य मुकेश गुप्ता, मनोहरलाल बगाड़िया, शारदा अग्रवाल के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और छात्रों ने इस मौके पर हिस्सा लिया। प्रियांशी छाजेड़ और लितिश कुमार ने संचालन एवं छात्रा याशिका जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।