4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा-साले को जेल भेजा, दिनदहाड़े की थी फायरिंग

जयपुर चौमूं के दौलतपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नांगल पुरोहितान में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दिनदहाड़े गोलियां दागकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Police

Rajasthan Police

जयपुर चौमूं के दौलतपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नांगल पुरोहितान में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दिनदहाड़े गोलियां दागकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। राजस्थान पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई करते हुए जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में मामले में पुलिस ने रिमांड पर चल रहे आरोपी जीजा-साले को शनिवार को फिर से न्यायालय में पेश किया। यहां से न्यायालय ने दोनों को ही जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि नांगल पुरोहितान में पिछले दिनों हुए एक जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई थी। जिसे लेकर पुलिस ने मामले में चूरू हाल सनसिटी सीकर रोड निवासी सुरेंद्र पूनिया और उसके साले पश्चिम बंगाल में तैनात सीआरपीएफ के जवान रोहिताश चौधरी निवासी सिरसली चूरू को गिरफ्तार किया था। दोनों ही आरोपी रिमांड पर चल रहे थे। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर शनिवार को न्यायालय पेश किया था।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में हो रहे किसी भी अपराध को लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। राजस्थान पुलिस एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है।