
Rajasthan Election: मायावती 17 को आएंगी राजस्थान, 20 तक करेंगी सात सभाएं
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 17 से 20 नवंबर तक राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। मायावती बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभा करेंगी। सात सभा के जरिए वो पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी। मायावत की पहली सभा 17 नवंबर को धौलपुर और भरतपु के नदबई में होगी। इसके बाद 18 को बानसूर, 19 को करौली और गंगानगर व 20 को झुंझुनूं के खेतड़ी और नागौर के लाडनू में मायावती की सभा होगी। पार्टी ने इस बार सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। हालांकि कई प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है।
स्टार प्रचारकों की सूची जारी
बसपा ने स्टार प्रचारकों की भी सूची जारी की है। इसमें मायावती के अलावा अन्य कई नेताओं के नाम शामिल हैं। प्रमुख रूप से आनंद कुमार, रामजी लाल गौतम, आकाश आनंद, सुरेश आर्य, भगवान सिंह बाबा, प्रेम बारूपाल, सुमरत सिंह, रामजीवन एडवोकेट, विजय कुमार बैरवा सहित 36 लोगों के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-विधानसभा चुनाव की बेला, भाजपा में 'जॉइनिंग मेला', रामगोपाल बैरवा, अशोक तंवर और पंकज मेहता सहित कई ने थामा कमल निशान
15 लाख वोट मिले थे
2018 के विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो बसपा को 15 लाख वोट मिले थे। पार्टी के 6 विधायक बने थे। हालांकि बाद में सभी कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बार पार्टी ने बगावत करने वाले किसी भी नेता को प्रत्याशी नहीं बनाया है। हालांकि इस बार पार्टी के कई प्रत्याशियों ने चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ दिया है।
Published on:
12 Nov 2023 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
