25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेत्री ने तानी बेबी गन, बन गई पुलिस की गोली का शिकार

अमरीकी अभिनेत्री वेनेसा मार्केज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 2 Sep 2018, 1:19 AM IST

jaipur

अभिनेत्री ने तानी बेबी गन, बन गई पुलिस की गोली का शिकार

लॉस एंजेलिस. टीवी शो ‘ईआर’ में नर्स की भूमिका से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली वाली अमरीकी अभिनेत्री वेनेसा मार्केज ‘गलती’ से पुलिस की गोली का निशाना बन गई। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस एक गलतफहमी का शिकार हो गई व उन पर गोली चला दी। साउथ पासाडेना अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने ४९ वर्षीय अभिनेत्री को मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार को मकान मालिक ने वेनेसा की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों को बुलाया था। जब अधिकारी पहुंचे तो वेनेसा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद अधिकारियों ने मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सक को फोन कर वहां बुलाया।
इस बीच अधिकारियों ने अभिनेत्री से बातचीत जारी रखी। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ आए डॉक्टर ने वनीसा से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की थी, जिसके बाद वेनेसा की हालत कुछ ठीक भी लग रही थीं, लेकिन अचानक उनकी मानसिक हालत बिगड़ी

एक अधिकारी ने बताया कि करीब 90 मिनट बाद वेनेसा एक बेबी गन (खिलौना बंदूक) के साथ आईं और उसे पुलिस पर तान दिया। अचानक यह परिस्थिति देख अधिकारियों ने उसे असली बंदूक समझ लिया और पुलिसकर्मियों ने वेनेसा पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जांचा तो वेनेसा के हाथ में पकड़ी बंदूक खिलौना बंदूक निकली। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

नस्लीय भेदभाव का आरोप
वेनेसा मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रही थीं। पिछले साल वेनेसा आरोप लगाया था कि नस्लीय भेदभाव और यौन उत्पीडऩ की शिकायत करने के बाद ‘ईआर’ के सह-कलाकार जॉर्ज क्लूनी ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया था। सफाई में क्लूनी ने कहा था कि कॉस्टिंग में उनकी भूमिका नहीं थी। मार्केज को हिट टीवी सीरिज 'ईआर' में नर्स 'वेंडी गोल्डमैन' रोल के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मार्केज ने 'सेनफील्ड' और 'ब्लड इन ब्लड आउट' में भी कार्य किया था।