जयपुर

अ​भियान चलाया पर अपराधियों पर कार्रवाई न के बराबर

जयपुर. राजधानी में पुलिस की ओर से मंगलवार सुबह चलाए गए अभियान के दौरान अपराधियों पर कार्रवाई न के बराबर हुई।

less than 1 minute read
Aug 31, 2023
शहर में चलाया अपराधियों पर अभियान, कार्रवाई न के बराबर

जयपुर. राजधानी में पुलिस की ओर से मंगलवार सुबह चलाए गए अभियान के दौरान अपराधियों पर कार्रवाई न के बराबर हुई। यह हम नहीं खुद पुलिस के आंकड़े कह रहे हैं। पुलिस आयुक्तालय की ओर से अभियान के दौरान कुल 499 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 295 लोगों को शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया गया था। शाम को 327 अपराधियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर छोड़ दिया गया।

आंकड़े भारी
पुलिस ने 1148 हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों को पकड़ने के लिए ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 295 लोगों को उठा कर बंद कर दिया। वहीं, 110 सीआरपीसी में 26 और 107 सीआरपीसी में 12 लोगों को गिरफ्तार लिया गया। यह सभी लोग शाम होते होते घर पहुंच गए। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सेवानिवृत्त आरपीएएस अधिकारी योगेंद्र जोशी ने बताया कि धारा 151 सीआरपीसी के तहत अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है। यदि पुलिस को सूचना मिले की कहीं संज्ञेय अपराध हो सकता है तो ऐसे में बिना वारंट के कार्रवाई हो सकती है। लेकिन ऐसे में अपराध की आशंकी की जानकारी होना जरूरी है।शहर में चलाया अपराधियों पर अभियान, कार्रवाई न के बराबर

Updated on:
31 Aug 2023 10:21 pm
Published on:
31 Aug 2023 10:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर