9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैप्सी की 18वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस 24 से

प्राईवेट सिक्योरिटी का कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
jaipur

कैप्सी की 18वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस 24 से

अहमदाबाद. देश में सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स की एपेक्स बॉडी, सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राईवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री (कैप्सी) की 18वीं वार्षिक सिक्योरिटी लीडरशिप समिट 24-25 नवंबर, 2023 को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित होने जा रही है, जिसकी मेजबानी सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ गुजरात (सैग) द्वारा की जाएगी। यह कॉन्फ्रेंस प्राईवेट सिक्योरिटी के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व कार्यक्रम होगी, जिसमें पूरी दुनिया के सिक्योरिटी विशेषज्ञ, प्रोफेशनल्स, और वैचारिक नेतृत्वकर्ता हिस्सा लेंगे। सिक्योरिटी लीडरशिप समिट 2023 में लगभग 500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिनमें यूके की क्लियरस्पीड इंक. और नीदरलैंड्स की काउंसिल ऑफ इंटरनेशनल इन्वेस्टिगेटर्स के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भी मौजूद होंगे। कॉन्फ्रेंस में जनरल (डॉ.) वी. के. सिंह, माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा हर्ष संघवी, माननीय गृहमंत्री, गुजरात मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। कैप्सी के चेयरमैन, कुंवर विक्रम सिंह ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा की संस्कृति विकसित करने के लिए हम एक सहयोगपूर्ण वातावरण का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि इस क्षेत्र में वृद्धि संभव हो। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले नागरिक अपना अनुभव साझा करेंगे। इनमें लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त), पूर्व डायरेक्टर-जनरल, मैकेनाइज़्ड फोर्सेज़ शामिल हैं।