23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक के जरिए ठगी करने वाले गिरोह को दबोचा

उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने फेसबुक के जरिए ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में एसटीएफ ने दिल्ली से एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amit Kumar Garg

•

Updated: 8 Sep 2019, 4:08 PM IST

फेसबुक के जरिए ठगी करने वाले गिरोह को दबोचा

फेसबुक के जरिए ठगी करने वाले गिरोह को दबोचा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने फेसबुक के जरिए ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में एसटीएफ ने दिल्ली से एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग गिरोह के नाइजीरिया मूल के सरगना का नाम ऑलीवर उजोमा उगोचू कोऊ है। उजोमा नाइजीरिया के ओरलू रोड ओर्वो ईमो राज्य का रहने वाला है। इन दिनों वह दिल्ली की गली नंबर एक में छिपकर रह रहा था। दिल्ली से गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से लैपटॉप, नाइजीरिया का पासपोर्ट, 8 मोबाइल सिम कार्ड, एक डोंगल, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव और दो ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किए गए हैं। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्रा ने बताया कि यह गिरोह फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिला और पुरुषों के साथ ठगी करता था। इसी साल 12 जून को पुराना हैदरगंज निवासी रमेश चंद्र शुक्ला ने एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता रमेश ने पुलिस को बताया था कि वह विदेश जाने के लिए इंटरनेट पर कुछ जानकारी जुटा रहा था। इसी बीच ब्रिटेन की जुलियाना गोम्स नामक किसी महिला ने दोस्ती कर ली। महिला ने खुद को ज्वैलरी शोरूम की मालकिन बताया। उस अजनबी महिला ने बताया कि दिल्ली हवाईअड्डे पर कस्टम वालों ने उसे पकड़ लिया है। उसने करीब तीन लाख रुपए जमा करवा लिए। महिला ने आश्वासन दिया था कि जब वह लखनऊ पहुंचेगी, तब रुपए वापस कर देगी। करीब तीन लाख रुपए वसूलने के बाद भारतीय मुद्रा को पौंड में बदलवाने के नाम पर महिला की ओर से छह लाख रुपए जब और मांगे गए, तब रमेश चंद्र शुक्ला को शक हुआ। ठगे जाने का शक होते ही उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग