28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

कृष्णदेवाचार्य पयोहारी महाराज की जयंती मनाई

अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में की पूजा-अर्चना  

Google source verification

जयपुर

image

Amit Pareek

Mar 20, 2023

उत्तर भारत की प्रमुख वैष्णव पीठ गलता में संस्थापक आचार्य कृष्णदास पयोहारी महाराज की जयंती मनाई गई। स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि गलतापीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज की ओर से प्रात: पयोहारी बाबा की गुफा स्थित उनके चित्र का विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोग लगाया। गलता स्थित सभी मंदिरों में भगवान का विशेष शृंगार कर भोग लगाया गया। पयोहारी महाराज की विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। साथ ही गलता में पयोहारी महाराज की ओर से प्रज्जवलित किए प्राचीन
अखण्ड-धूणा का भी पूजा की गई। इस अवसर पर पयोहारी महाराज की अति प्राचीन गुफा की सामूहिक महाआरती कर विशेष झांकी सजाई गई। भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।भजनों की विशेष प्रस्तुति भी दी गई।