2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर दिशा पाटील अपने नए प्रेट वेयर कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए तैयार

काफी डिजाइनर और स्टाइलिश दुपट्टे भी बनाए हैं जो दुल्हन को अपनी शादी वाले दिन एकदम क्लासिक और ऑथेंटिक लुक देंगे

less than 1 minute read
Google source verification
सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर दिशा पाटील अपने नए प्रेट वेयर कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए तैयार

सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर दिशा पाटील अपने नए प्रेट वेयर कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए तैयार

युवा डिजाइनर दिशा पाटिल अपने क्लासिक डिजाइन और खास प्रकार के ब्राइडल फैशन के लिए जानी जाती है। दुल्हन का सपना होता है कि वह अपनी शादी वाले दिन सबसे खूबसूरत दिखे। इसी सपने को साकार करने के लिए दिशा ने अपने नए कलेक्शन को लॉन्च करने का निर्णय लिया। बहुत जल्द वे अपने नए कलेक्शन के साथ दिखेंगी।

दिशा पाटील चाहती है कि हर दुल्हन अपने शादी के जोड़े में सबसे ज्यादा कंफर्टेबल फील करें। इसी के चलते वे हिंदी में हल्के पर दिखने में भारी कपड़ों का इस्तेमाल करती है। दुल्हन के लहंगे में कुछ ज्यादा फेरफार नहीं कर सकते। लेकिन हम ब्लाउज की विविध प्रकार की डिजाइन में काफी फेरफार कर सकते हैं। और उसे हर समय नया फैशनेबल लुक दे सकते हैं।

इसी के चलते दिशा में काफी वैराइटीज के ब्लाउज मार्केट में लॉन्च किए। जिसे दुल्हनों का एवं उनके परिवार जनों का भी काफी अच्छा प्रतिसाद मिला। इसीसे प्रेरित होकर उन्होंने विविध प्रकार के नए ब्लाउज का कलेक्शन लॉन्च करने की तैयारियां कर दी है। जिसमें दुल्हनों को काफी वैरायटी की वाले फैशनेबल ब्लाउज का विकल्प मिलेगा।

इसी के साथ दिशा ने वजन में हल्के लहंगे बनाने की तरफ भी अपना कदम उठा लिया है। और तो और उन्होंने काफी डिजाइनर और स्टाइलिश दुपट्टे भी बनाए हैं जो दुल्हन को अपनी शादी वाले दिन एकदम क्लासिक और ऑथेंटिक लुक देंगे। दिशा ने अब तक काफी सेलिब्रिटी ओं के साथ भी काम किया है और उनके कपड़े भी डिजाइन किए हैं। 2022 मैं होने वाली शादियों के लिए दिशा ने अद्यतन शैली के ब्राइडल वेब डिजाइन किए हैं। जिसे वे बहुत जल्द मार्केट में लांच करेंगी।

Story Loader