14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का होगा निर्माण

राज्य सरकार की ओर से जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का निर्माण कराया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का होगा निर्माण

जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का होगा निर्माण

राज्य सरकार ने प्रदेश में 13 खण्ड कार्यालयों, जोधपुर में नवीन डाक बंगले तथा जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एण्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के निर्माण के लिए 88.60 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस स्वीकृति से जयपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग मुख्यालय परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एण्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का निर्माण भी होगा। इसमें 53.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। साथ ही, जोधपुर में 14 करोड़ रुपए की लागत से नए डाक बंगले का निर्माण कराया जाएगा।
13 नवीन खण्ड कार्यालयों का होगा निर्माण
प्रदेश के नारायणपुर, तारानगर, बसेडी, फागी, मण्डरायल, चिड़ावा, जायल, सुल्तानपुर, सुजानगढ़, कठूमर, रामगढ़, वैर एवं नाथद्वारा सहित कुल 13 नवीन खण्ड कार्यालयों का निर्माण होगा। इनमें 20.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन तीनों ही कार्यों पर वर्ष 2023-24 में 35 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

जयपुर का कन्या महाविद्यालय गंगापोल स्नातकोत्तर स्तर पर होगा क्रमोन्नत
जयपुर। जयपुर के राजकीय कन्या महाविद्यालय गंगापोल को स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाविद्यालय को वर्ष 2025-26 से स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। महाविद्यालय में सहायक आचार्य के 2 नवीन पद भी सृजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को नजदीक ही स्नातकोत्तर शिक्षा मिल सकेगी और पीजी में उर्दू विषय में अध्ययन का विकल्प भी मिलेगा।