1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई पुलिस ने 20 सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को किया सम्मानित

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

चेन्नई. महानगर पुलिस आयुक्त डॉ. ए. अमलराज ने शुक्रवार को वेपेरी स्थित पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित एक समारोह में 20 सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों, मिनिस्टरियल स्टाफ और पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनको प्रमाण पत्र प्रदान किया। इनमें एक सुपरिंटेंडेंट (मिनिस्टरियल स्टाफ), आठ पुलिस उपनिरीक्षक, दस विशेष पुलिस निरीक्षक और एक सेनिटेशन वर्कर शामिल हैं। इन सभी ने चेन्नई महानगर पुलिस में 27 से 40 वर्षों तक सेवा दी और अपनी बेहतरीन कार्यशैली से तमिलनाडु पुलिस और चेन्नई पुलिस का नाम रोशन किया।
आयुक्त ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के परिवार की ली जानकारी
पुलिस आयुक्त ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार की स्थिति, बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के कामकाज के बारे में जानकारी ली और उनको सलाह दी। उन्होंने सभी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आगे भी स्वास्थ्य और परिवार का ध्यान रखने की अपील की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (हेडक्वार्टर) एजी बाबू, संयुक्त पुलिस आयुक्त (हेडक्वार्टर) ईएस उमा, पुलिस उपायुक्त (एडमिनिस्ट्रेशन) जी. सुब्बुलक्ष्मी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।