
सीएम गहलोत को आखिर यह क्यों कहना पड़ा आप जाने या ऊपरवाला ?
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सियासत का जादूगर कहा जाता है। अब उन्होंने खुद जादू की बात कही है। बीकानेर जिले के नोखा के जसरासर में किसान सभा में सीएम गहलोत ने जादू और योजनाओं की बात की। उन्होंने कहा विपक्ष कहता है योजनाओं के लिए पैसे कहां से आएंगे, तो मैंने कहा जादू से।
सीएम गहलोत ने कहा, आप जाने या ऊपरवाला जाने मेरी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विपक्ष कहता है पैसा कहां से आएगा तो मैंने कहा जादू से आएगा। उन्होंने अपनी इच्छा भी बताई। उन्होंने कहा आपने तीन बार सीएम बना दिया है। मेरी इच्छा है कि अंतिम सांस तक मैं आपकी सेवा करता रहूं। यह मेरी ड्यूटी भी बनती है।
गहलोत ने किसान सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि आरएसएस बीजेपी की मंशा ठीक नहीं। उन्होंने कहा सर्वे में आया है हमारी कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। किसानों की भीड़ ने उस पर मुहर लगा दी है। सीएम ने कहा अलग कृषि बजट पेश करने वाला राजस्थान पहला राज्य है। किसानों को आज 2000 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है। महंगाई राहत कैंप में जाकर उसका आसानी से लाभ लिया जा सकता है। बीकानेर के जसरासर की किसान सभा में आए आप लाखों लोगों ने महंगाई पर जीत की आवाज़ को बुलंद कर दिया है।
Published on:
27 Apr 2023 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
