2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री, मंत्रियों के आवास के लिए बिछेगी नई पेयजल लाइन

50 साल पहले बिछी लाइन हो गई जर्जर...24 घंटे पानी सप्लाई

2 min read
Google source verification
मुख्यमंत्री, मंत्रियों के आवास के लिए बिछेगी नई पेयजल लाइन

मुख्यमंत्री, मंत्रियों के आवास के लिए बिछेगी नई पेयजल लाइन

भवनेश गुप्ता / जयपुर। सिविल लाइन्स में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों के आवास तक नई पेयजल लाइन बिछेगी। यहां 50 साल पहले लाइन डाली गई थी, जो अब जर्जर हो गई है। जलदाय विभाग नई लाइन डालने का काम चार चरण में करेगा। पहले चरण में 375 मीटर लम्बाई में मुख्य लाइन बिछाई जाएगी। यह काम 4 से 9 दिसम्बर के बीच होगा। इसके लिए नगर निगम से सड़क खुदाई की अनुमति ली जा रही है। सिविल लाइन्स के सवाई प्रताप सिंह मार्ग (मंत्री आवास संख्या 49 से 13 से गौरव नगर मोड तक) का क्षेत्र चिन्हित किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास पर चौबीस घंटे पेयजल सप्लाई की जा रही है। अभी लाइन कई जगह से जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण लीकेज भी हो रहा है।

टंकी भी होगी जमींदोज
मुख्यमंत्री आवास के पास बनी पानी की जर्जर टंकी भी जमींदोज होगी। जलदाय विभाग के प्रस्ताव को सार्वजनिक निर्माण विभाग कुछ दिन पहले ही हरी झंडी दे चुका है, जिसके बाद 6.35 लाख रुपए की तकनीकी स्वीकृति जारी की गई। सिविल लाइन्स फाटक के पास बनी इसी टंकी से मुख्यमंत्री, राज्यपाल आवास से लेकर मंत्रियों के सरकारी बंगलों में पेयजल सप्लाई की जा रही है। यह टंकी सीएम हाउस से करीब 150 मीटर दूरी पर ही है और इसकी निर्धारित लाइफ पूरी हो चुकी है। कई जगह से जर्जर हालत भी हैं। यहां नई लाइन बिछाने का काम भी इसी के तहत हो रहा है।

इस तरह जल भवन से जुड़ेगा
जलभवन परिसर में ही 17.50 लाख लीटर क्षमता का उच्च जलाशय बना हुआ है। यहां से दो लाइन जा रही हैं। एक मदरामपुरा, गीजगढ़ विहार इलाके की तरफ और दूसरी सिविल लाइन्स, केशव नगर, राजभवन रोड की तरफ। दूसरी लाइन में जयमहल होटल की नजदीक एक अतिरिक्त वाल्व लगाया जाएगा। कारण, जल भवन वाली टंकी सिविल लाइन्स इलाके से दूर है जबकि कर्मचरी सिविल लाइन्स फाटक के पास स्थित पंप हाउस पर ही रहेगा। ऐसे में एक जगह लाइन में वाल्व लगाने से दूरी कम हो जाएगी और प्रेशर की भी नियमित मॉनिटरिंग कर सकेंगे।

Story Loader