scriptChinas population shrinks for first time in over 60 years | छह दशक में पहली बार China की Population में भारी गिरावट | Patrika News

छह दशक में पहली बार China की Population में भारी गिरावट

locationजयपुरPublished: Jan 18, 2023 01:01:58 am

Submitted by:

Aryan Sharma

'ड्रैगन' की चिंता बढ़ी : एनबीसी ने जारी किए आंकड़े, 2022 में 8.5 लाख घट गई आबादी। 2022 में प्रति 1000 लोगों में 6.77 रही जनसंख्या वृद्धि दर।

छह दशक में पहली बार चीन की आबादी में भारी गिरावट
छह दशक में पहली बार चीन की आबादी में भारी गिरावट
बीजिंग. चीन की आबादी में छह दशक में पहली बार भारी गिरावट दर्ज की गई है। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीसी) ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक 2021 के मुकाबले 2022 के आखिर में आबादी 8.5 लाख कम रही। चीन में जहां गिरावट आ रही है, वहीं भारत में आबादी बढ़ रही है। चीन को पीछे छोड़कर भारत आबादी के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश बनने की ओर बढ़ रहा है।
एनबीसी के आंकड़ों के मुताबिक, चीन की आबादी 2022 के आखिर में करीब 141 करोड़ दर्ज की गई। इनमें करीब 72.20 करोड़ पुरुष और 68.96 करोड़ महिलाएं हैं। पिछले साल 95.6 लाख जन्म, जबकि 1.04 करोड़ मौतें दर्ज की गईं। चीन की आबादी बढ़ने की दर 2022 में प्रति 1000 लोगों में 6.77 रही, जो 2021 में 7.52 थी। इससे पहले चीन की आबादी में भारी गिरावट 1960 के दशक की शुरुआत में हुई थी। चीन में आबादी का संकट काफी समय से गहरा रहा है। उसने 2016 में 'एक बच्चे की नीति' खत्म कर जोड़ों को तीन बच्चे पैदा करने की इजाजत दे दी थी। संकट से बचने के लिए परिवारों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें युवा परिवारों को सब्सिडी, कर में छूट, बेहतर स्वास्थ्य इंश्योरेंस, शिक्षा, घर और रोजगार में प्राथमिकता देना शामिल है। इसके बावजूद जन्म दर तेजी से घट रही है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.