4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी का अजीबोगरीब केस, 7 साल बाद थाने से आया फोन – पहचान कर जूते ले जाओ, असमंजस में पीड़ित, जानें पूरा सच

Shocking Case of Theft : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक हैरान करने वाला केस सामने आया है। मंदिर से सात वर्ष पूर्व चुराए गए जूते मिल गए। पुलिस ने पीड़ित को फोन कर कहा, थाने आकर पहचान कर अपने जूते ले जाएं। इस फोन के बाद पीड़ित असमंजस में हैं। क्या करें ....

2 min read
Google source verification
rajasthan_police.jpg

Rajasthan Police

Chittorgarh Shoes Theft Case : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक मंदिर से सात साल पहले जूते चोरी हुए थे। चोरी की रिपोर्ट पीड़ित ने मनसफिया थाने में दर्ज कराई। उसके बाद इस बात को करीब सात साल बीत गए। सात साल बाद अचानक अखबार में एक छपी खबर को देखकर पीड़ित को अपने जूते की याद आई। पीड़ित अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के साथ मनसफिया थाने पहंच गया। चोरी किए गए जूते की मांग कर डाली। बस फिर क्या था इस पत्र के आधार पर थाने से जूतों की पहचान के लिए उन्हें फोन आया कहा गया कि आकर जूते की पहचान कर लें। अब पीड़ित असमंजस में है कि जूते लेने थाने जाए या फिर छोड़ दें।



जूते चोरी का केस कराया दर्ज

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक बड़ा अजीबोगरीब केस सामने आया है। मामला यह है कि शिवपुरी निवासी महेंद्र कुमार दुबे मत्स्य विभाग में सहायक संचालक पद से सेवानिवृत हुए। महेंद्र कुमार दुबे करीब सात साल पहले यानि साल 2017 में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां उनके जूते चोरी हो गए थे। महेंद्र कुमार दुबे ने इस चोरी की शिकायत मनसफिया थाने में दर्ज कराई। चोरी की यह घटना 14 जनवरी 2017 को हुई थी।

यह भी पढ़ें - जयपुर में प्राचीन जैन मंदिर में अष्टधातु से निर्मित 30 मूर्तियां और 42 यंत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी

जज के बेटे की शिकायत पर हुई हलचल

महेंद्र कुमार दुबे इस मामले को भूल गए थे। पर अगस्त 2023 में एक जज के बेटे ने इसी मंदिर से जूते चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जब महेंद्र कुमार ने अखबार में इस खबर को पढ़ा तो पुराने आवेदन के साथ थाने में 7 साल पहले दर्ज कराई अपनी शिकायत के बारे में पूछा। इसके बाद महेंद्र कुमार दुबे के पास थाने से आरक्षक खूबचंद का फोन आया कि मंदिर परिसर से दर्शनार्थियों के चोरी हुए कुछ जोड़ी जूते बरामद हुए हैं, इनमें से अपने जूतों की पहचान कर ले जाओ।

जूते की तस्वीर भेजने के लिए कहा, थाने ने किया इनकार

महेंद्र कुमार दुबे ने पुलिसकर्मी को जूते की तस्वीर भेजने के लिए कहा। जिसके जवाब में थाने ने कहा उसे वहां आना होगा। इसके साथ ही उसका बयान भी दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद उसे जूते मिलेंगे।

आने-जाने में ही खर्च हो जाएंगे जूते की कीमत

अब महेंद्र कुमार दुबे असमंजस में हैं। उनका कहना है कि जूते लेने अगर वो मनसाफिया जाएंगे तो जूते की जितनी कीमत है उससे कहीं ज्यादा पैसे खर्च आने-जाने में ही हो जाएंगे। इसके बाद उन्होंने इसे टाल दिया।

यह भी पढ़ें - अलमारी में रखे आईजीएसवाई में मुफ्त में मिले मोबाइल में लगी आग, महिला shocked

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग