Jain Temple Stolen FIR Registered : जयपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। भगवान पर भी रहम नहीं कर रहे हैं। न ही भगवान का डर है। चोर मंदिरों से भगवान की मूर्तियां बेखौफ चुरा ले जा रहे हैं। जयपुर में एक बार फिर से जैन मंदिर निशाना बना है। लगातार हो रही चोरियों से जैन समाज में रोष है। इस बार तो चोर घर की चौथी मंजिल में बने जैन मंदिर से ही चोरी कर ले गए। चोर मंदिर से कीमती मूर्तियां और यंत्र ले गए। मंदिर में पूजा पाठ करने वाले पदम चंद नाटाणी का कहना है कि बेहद प्राचीन मूर्तियों और यंत्रों का यह कलेक्शन हमारे पुरुखों का था। यह इतना पुराना है कि कुछ मूर्तियां तो ईस्वी संवत 890 की हैं। नेमीनाथ स्वामी और अन्य जैन भगवान की ये मूर्तियां और यंत्र उनकी परिवार की अमानत थी। इस मामले में माणक चौक थाना पुलिस को सूचना दी गई और अब केस दर्ज कराया गया है।