Christmas Day 2021 सत्य, प्रेम करुणा एवं दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के अवतरण को लेकर शहर में उल्लास नजर आ रहा है। राजधानी के गिरजाघर सजकर तैयार हैं। आज मध्यरात्रि को प्रभु यीशु के देहधारण की प्रार्थना होगी। ज्यादातर चर्चों में रात 10:30 बजे से विशेष आराधना शुरू होगी। मध्यरात्रि 12 बजे अवतरण होगा। प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु के प्रतीक को गिरजाघर के बाहर चरनी में रखा जाएगा।
Christmas Day 2021 सत्य, प्रेम करुणा एवं दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के अवतरण को लेकर शहर में CHRISTMAS FESTIVAL उल्लास नजर आ रहा है। राजधानी के गिरजाघर सजकर तैयार हैं। आज मध्यरात्रि को प्रभु यीशु के देहधारण की प्रार्थना होगी। ज्यादातर चर्चों में रात 10:30 बजे से विशेष आराधना शुरू होगी। मध्यरात्रि 12 बजे अवतरण होगा। प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु के प्रतीक को गिरजाघर के बाहर चरनी में रखा जाएगा। वहीं अगले दिन शनिवार को सुबह गिरजाघरों व चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी। प्रभु यीशु के संदेशों का बसान होगा।
गिरिजाघरों फादर, पास्टर और पादरी के सान्निध्य में प्रार्थना और गीत गायन के कार्यक्रम होंगे। घाटगेट स्थित सेक्रेट हार्ड चर्च में बिशप ओसवल्र्ड लुविस के सान्निध्य में मिडनाइट प्रार्थना होगी। इससे पहले शहर के सभी चर्च में आकर्षक सजावट हो गई है। प्रभु के जन्म से जुड़ी झांकियां सजाई गई है। इसमें चरवाहे भेड़-बकरियों के साथ मौजूद है। मध्यरात्रि 12 बजे अवतरण दिवस मनाया जाएगा। प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु के प्रतीक को गिरजाघर के बाहर चरनी में रखा जाएगा। मिडनाइट आराधना के तहत मोमबत्तियां भी जलाई जाएगी। लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देंगे।
घाटगेट स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च में मिड नाइट आराधना रात 11:30 बजे होगी। सी- स्कीम और घाटगेट स्थित चर्च में बाइबल का संदेश दिया जाएगा। कई चर्चो में शाम को स्तुतिगान और कैरोल गीत जाए जा रहे है। 25 दिसंबर की सुबह की आराधना होगी। चांदपोल स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में शनिवार सुबह क्रिसमस का पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। चर्च में रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है। अन्य गिरजाघरों में भी क्रिसमस को लेकर विशेष तैयारी की गई है।
बाजार में उत्साह
क्रिसमस को लेकर बाजारों और गिरिजाघरों में भारी उत्साह दिखाई दिया। कई मॉल्स क्रिसमस के रंग में सजे आए। सांता ने बच्चों को चॉकलेट, टॉफी के साथ ही उपहार में मास्क, सेनेटाइजर दिए। वहीं शाम को घरों में शाम को प्रभु के जन्म की खुशियों से जुड़े गीत कैरल्स गाए गए।