2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जयपुर में ‘सिनेमा कैपुचिनो’ फिल्म फेस्टिवल, फेस्ट में हुआ ‘डैनी गोज ऑम’ का इंडिया प्रीमियर

। राजधानी जयपुर में 'सिनेमा कैपुचिनो 'का पहला संस्करण आयोजित हुआ यह एक फिल्म क्लब कम फिल्म फेस्टिवल है, जिसमें कलात्मक योग्यता वाली स्वतंत्र फिल्मों की हर महीने स्क्रीनिंग होगी।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Feb 01, 2023


जयपुर। राजधानी जयपुर में ‘सिनेमा कैपुचिनो ‘का पहला संस्करण आयोजित हुआ यह एक फिल्म क्लब कम फिल्म फेस्टिवल है, जिसमें कलात्मक योग्यता वाली स्वतंत्र फिल्मों की हर महीने स्क्रीनिंग होगी। जयपुर के फिल्म मेकर और स्क्रीन राइटर तन्मय सिंह ने यह फेस्टिवल आर्ट हाउस सिनेमा को बढ़ावा देने और सहयोग करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, क्योंकि वर्तमान में वैकल्पिक स्थानों की कमी है। जहां औट्यूर बेस्ड स्वतंत्र फिल्मों को प्रदर्शित करने के लिए मंच मिल सके। इस फेस्टिवल के पीछे का विचार लोगों को एक ऐसा मंच देना है जहां वे एक गर्म कप कॉफी के साथ कुछ विचारोत्तेजक फिल्मों को देखने का आनंद ले सकें। बुधवार को यहां निर्देशक संदीप मोहन की नई फीचर फिल्म ‘डैनी गोज ऑम’ का यहां इंडिया प्रीमियर हुआ और इसने 3 पुरस्कार भी जीते। संदीप ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार एंड्रयू स्लोमन को मिला और अंजलि पाटिल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। सामाजिक उद्यमी सुधीर माथुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने विजेता फिल्म की टीम को पुरस्कार प्रदान किए।