भारी पुलिस बंदोबस्त
कानून व्यवस्था के लिए 13 आइपीएस अधिकारी, 115 आरपीएस, 230 पुलिस निरीक्षक एवं 7000 अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी गई है। इनके अतिरिक्त 18 क्विक रेस्पोंस टीम, 4 इमरजेंसी रेस्पोंस टीम, 4 कम्पनी स्पेशल टास्क फोर्स और आरएसी की 12 कम्पनियां तैनात रहेगी। चिह्नित स्थानों पर दंगा निरोधक दस्ता मौजूद रहेगा। जिसमें अग्रि वर्षा, वज्र, वाटर कैनन, घुडसवार पुलिस भी मौजूद रहेंगे।