ऐसे में मेहमानों की सुरक्षा, आयोजन स्थल पर पार्किंग की सुविधा, आयोजन के दौरान शहर में यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मेहमान शहर, घूमने भी निकलेंगे। ऐसे में जेडीए और नगर निगम के अधिकारियों को शहर को सजाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हाल ही जयपुर में राइजिंग राजस्थान जैसा ग्लोबल आयोजन हो चुका है और आइफा 25 जैसे वैश्विक आयोजन के लिए भी राज्य सरकार और विभाग पूरी तरह से तैयार है।