15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Ashok Gehlot ने प्यार से चूमा और मुस्कुराकर खिंचवाने लगे फोटो, देखें Video

सीएम अशोक गहलोत ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, सीएम बेटियों को दुलारते नजर आए

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Assembly Elections 2023 Congress Cuts ticket of 30 MLA Assembly Election

Cm Ashok Gehlot

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, आशीर्वाद, सद्भाव और दुलार, बेटियों के साथ राजस्थान सरकार। इसमें वे बेटियों से पूछ रहे हैं कि महंगाई राहत कैंप से फायदा मिल रहा है या नहीं। इस पर उन्होंने कहा हां मिल रहा है। सीएम बेटियों को दुलारते नजर आए। सभी सीएम के साथ फोटो खिंचवाने के लिए जितनी उत्साहित नजर आई, उतने ही खुश सीएम भी नजर आए।

सीएम ने हैशटैग MehangaiRaahatCamp के साथ कहा हम गरीब के दर्द को जानते हैं... आप सभी को अपना मानते हैं। महंगाई राहत कैंप में लोगों की उम्मीदों को पूरी होने की खुशियों को देखकर तसल्ली हुई। जन आशीर्वाद से सरकार सभी को महंगाई से निजात दिलाएगी। सीएम ने कहा , अब तक 17 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित हो चुके हैं और 78 लाख से ज्यादा गारंटी कार्ड धारक तक आंकड़ा पहुंच गया है। इसलिए आप भी करें भागीदारी, आ गई है राहत की बारी।

इस वीडियो को 1500 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। यूजर्स ने जमकर कमेंट दिए। कुछ ने इसको सराहनीय बताया और कहा सरकार की कैंप की पहल अच्छी है और कुछ ने इसको चुनाव से जोड़ा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग