
घोषणाएं बदनाम होने लगी तो गहलोत सरकार देने लगी गारंटी- कर्नल राज्यवर्धन
जयपुर। सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अपराध और दुष्कर्म के झूठे आंकडे प्रस्तुत कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री कभी बजट भाषण गलत पढ जाते हैं, कभी प्रदेश की दुष्कर्म घटनाओं के आंकड़ों के नाम पर किसी अन्य राज्य के आंकड़ें प्रस्तुत करते हैं। प्रदेश में 6 वर्ष से कम उम्र की 18 बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 6 से 12 वर्ष की 64 बालिकाओं के साथ दुष्कर्म, 12 वर्ष से 16 साल तक की 442 बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और अन्य पांच हजार के करीब महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं शामिल हैं।
राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार के डेटा के आधार पर एनसीआरबी ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनमें स्पष्ट है कि राजस्थान में दुष्कर्म के मामले 6 हजार से ज्यादा, यूपी में महज 2800 और मध्यप्रदेश में 2900 के करीब दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश के मुखिया के नाते सीएम गहलोत को इस तरह के गैर जिम्मेदाराना व्यक्तव्य शोभा नहीं देते। इसके अलावा हैरानी की बात तो यह है कि जब कल सीएम गहलोत प्रेसवार्ता में खुद की पीठ थपथपा रहे थे, उस दौरान धौलपुर में एक थानेदार का अपहरण कर मारपीट की गई। दौसा में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की गई, अजमेर में महिला के साथ दुष्कर्म, बांसवाड़ा में हत्या, भिवाड़ी में फायरिंग और जयपुर में गैंगरेप की घटनाओं सहित विभिन्न घटनाएं घटित होती हैं। प्रदेश की जनता इन सब घटनाओं को कैसे भूल पाएगी। अब जब सीएम के इम्तिहान का समय आया है, तब वे गुमराम होकर अटपटे बयान दे रहे हैं। क्योंकि उन्हे पता है कि प्रदेश की जनता अलगाववादी और अपराध का समर्थन करने वाली सरकार को जड से उखाड फेंकने का मन बना चुकी है।
हर जिले में फायरिंग और दुष्कर्म की घटना
राठौड़ ने करौली भीलवाड़ा, उदयपुर, बीकानेर सहित ऐसा कोई जिला नहीं है जहां दुष्कर्म, हत्या और फायरिंग की घटनाएं ना हो रही हों। मुख्यमंत्री गहलोत की घोषणाएं जब बदनाम होने लगी तो वे गारंटी देने लगते हैं। प्रदेश में 200 मुख्यमंत्री बनाकर सीएम गहलोत ने खुद को अपनी जिम्मेदारियों से दूर कर लिया है। जयपुर से बाहर निकलकर सीएम गहलोत को राजस्थान में अपराध, दुष्कर्म महिला उत्पीडन, और अपराध के मामलों पर ध्यान देना चाहिए।
Published on:
26 Aug 2023 06:55 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
