scriptएक्साइज ड्यूटी कम करके आम आदमी को राहत दे मोदी सरकारः CM गहलोत | CM Ashok Gehlot tweet over rising fuel prices | Patrika News
जयपुर

एक्साइज ड्यूटी कम करके आम आदमी को राहत दे मोदी सरकारः CM गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड संक्रमण के बाद राज्यों की खराब वित्तीय हालत को देखते हुए मोदी सरकार से मांग की है वे विभिन्न एक्साइज ड्यूटी को कम करके आम आदमी को राहत दे।

जयपुरSep 29, 2021 / 05:22 pm

Kamlesh Sharma

CM Ashok Gehlot tweet over rising fuel prices

CM Ashok Gehlot (File Photo)

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड संक्रमण के बाद राज्यों की खराब वित्तीय हालत को देखते हुए मोदी सरकार से मांग की है वे विभिन्न एक्साइज ड्यूटी को कम करके आम आदमी को राहत दे।
सीएम गहलोत ने मंगलवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल पर भारत सरकार ने विभिन्न प्रकार की एक्साइज ड्यूटी लगा रखी है, जिसमें राज्यों को शेयर भी नहीं मिलता है। आज राजस्थान में एक लीटर डीजल की कीमत 98.80 रूपए है, जिसमें भारत सरकार 31.80 रूपए ले रही है। राज्य का वैट मात्र 21.78 रूपए है।
सीएम गहलोत ने कहा कि यूपीए-2 के कार्यकाल में क्रूड आयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रण में थे। अब क्रूड आयल की दर लगातार बढ़कर कुछ ही दिनों में 80 डालर प्रति बैरल होने वाला है। ये ऐसे ही बढ़ता रहा तो आम आदमी की कमर टूटना तय है। भारत सरकार को तत्काल कदम उठाकर विभिन्न एक्साइज ड्यूटी कम करके आम आदमी को राहत देनी चाहिए।
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1443172324832808961?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1443172327043129634?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1443172384740024320?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1443172387277529097?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Jaipur / एक्साइज ड्यूटी कम करके आम आदमी को राहत दे मोदी सरकारः CM गहलोत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो