4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पृथ्वीराज नगर में वसुंधरा सरकार में जारी हुई थी सीवरेज की स्वीकृतियां, मगर अब शुरू हुआ काम

पृथ्वीराज नगर में नियमन के पेटे लोगों ने करीब 1400 करोड़ रुपए दिए हैं। मगर आज भी यह इलाका विकास से महरूम नजर आता है। इसका ताजा उदाहरण सीवरेज का काम है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Aug 21, 2021

पृथ्वीराज नगर में वसुंधरा सरकार में जारी हुई थी सीवरेज की स्वीकृतियां, मगर अब शुरू हुआ काम

पृथ्वीराज नगर में वसुंधरा सरकार में जारी हुई थी सीवरेज की स्वीकृतियां, मगर अब शुरू हुआ काम

जयपुर।

पृथ्वीराज नगर में नियमन के पेटे लोगों ने करीब 1400 करोड़ रुपए दिए हैं। मगर आज भी यह इलाका विकास से महरूम नजर आता है। इसका ताजा उदाहरण सीवरेज का काम है। पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के समय करीब सीवरेज के लिए करीब 186 करोड़ रुपए की स्वीकृतियां जारी हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार के ढाई साल का वक्त गुजरने के बाद अब जाकर सीवर का काम शुरू हुआ है। वो भी महज 14 करोड़ रुपए का।

इसे लेकर सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने सरकार पर हमला बोला है। पृथ्वीराज नगर के वार्ड 83 व 84 में सीवरेज लाइन डालने के कार्य की शुरुआत पर लाहोटी ने कहा कि जेडीए के वर्कआॅर्डर में स्पष्ट अंकित है कि क्षेत्र की सीवरेज के लिए पूर्ववर्ती भाजपा वसुंधरा सरकार में 23 जून, 2018 को 186.47 करोड़ रुपए की स्वीकृतियां जारी हो गई थी। लेकिन कांग्रेस सरकार ने आते ही सारे कार्य रोक दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को स्विटजरलैंड की तर्ज पर विकसित करने का प्लान टाटा कंसल्टेंसी ने तैयार किया था। लेकिन दुर्भाग्य से सरकार बदलने के कारण एवं वर्तमान सरकार की उदासीनता के चलते सारा विकास कार्य ठप गया।

इससे पहले शनिवार को स्थानीय नागरिक विकास समितियों के अध्यक्षों ने राधे-राधे चौराहा सुमेर नगर पर सीवर लाइन के कार्य की शुरुआत की। इस लाइन से गिर्राज नगर, जेपी कॉलोनी, सुमेर नगर प्रथम व द्वितीय, शिव शक्ति नगर, श्री राधा निकुंज, पटेल नगर, भैरव नगर, दादू दयाल नगर, श्री राम विहार, सुंदर नगर, आयकर नगर, न्यू सचिवालय बिहार एवं भवानी नगर को सीवरेज लाइन का लाभ मिलेगा।

Story Loader