पैकेज में राज्य सरकार की ओर से मृतक के आश्रित को उसके गृह जिले या पदस्थापन क्षेत्र में एमआईजी श्रेणी का आवास, छात्रवृत्ति, बिजली कनेक्शन के लिए कुल 20 लाख रुपए की विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा पारिवारिक पेंशन, राज्य बीमा, जीपीएफ, ग्रेच्युटी, सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, विशेष जीवन बीमा, दयामूलक अनुदान भी देय होगा। साथ ही राजस्थान पुलिस कल्याण निधि, राजस्थान पुलिस कार्मिक कल्याण न्यास, पुलिस बेनेवेलेन्ट फण्ड एवं एसबीआई का पुलिस सैलेरी पैकेज का परिलाभ भी दिया जाएगा।