
CM Bhajanlal Sharma
Jaipur Latest News : प्रदेश के विकास प्राधिकरण, नगर विकास न्यास और नगरीय निकायों में संविदा पर काम कर रहे टाउन प्लानर्स हटेंगे। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस संबंध में पत्रावली पर स्वीकृति दे दी है और अब औपचारिक आदेश जारी होने बाकी हैं। खर्रा ने सोमवार को बड़ा एक्शन लेते हुए संविदा पर लगे नगर नियोजक और आर्किटेक्ट्स को हटाने के आदेश दिए हैं।
दरअसल, ये संविदा कार्मिक नियमित नगर नियोजकों की तरह काम कर रहे हैं। एटीपी और डीटीपी पद नाम से अवैध रूप से फाइलों पर नोटिंग करते रहे हैं। यहां तक कि जोन लेवल समिति में भी सदस्य सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। ऐसे में प्लानिंग से जुड़े महत्वपूर्ण कामों में गड़बड़ी की आशंका बनी हुई थी। इन्ही संविदा कार्मिकों को बिना जिम्मेदारी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी दी हुई थी। राजस्थान पत्रिका ने इस मामले में लगातार खबरें प्रकाशित कर गड़बड़ी का खुलासा किया था। इसके बाद नगरीय विकास मंत्री सक्रिय हुए और हकीकत जानी।
Published on:
30 Jan 2024 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
