30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविंद्र सिंह भाटी का BJP ने निकाला तोड़! CM भजनलाल ने इस युवा नेता से की ‘सीक्रेट’ मीटिंग

Barmer Loksabha Candidate Ravindra Singh Bhati : सीएम भजनलाल ने डेमेज कंट्रोल को लेकर कमान संभाली हुई है। ऐसे में रविंद्र सिंह भाटी को किसी भी तरह रोकने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने काट निकाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 11 Apr 2024, 3:23 PM IST

ravindra_singh_bhati_3.jpg

Ravindra Singh Bhati News : राजस्थान की बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट 'सुपर हॉट' सीट बनी हुई है। यहां से रविंद्र सिंह भाटी के कारण मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। सीएम भजनलाल ने डेमेज कंट्रोल को लेकर कमान संभाली हुई है। ऐसे में रविंद्र सिंह भाटी को किसी भी तरह रोकने के लिए सीएम भजनलाल लगातार प्रयासरत है।

माना जा रहा है कि सीएम भजनलाल ने इसे लेकर सीक्रेट प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। इस प्लान के तहत मुख्यमंत्री ने राजनीतिक बिसात बिछाते हुए युवा नेता कुणाल सिंह अड़बला से मुलाकात की।


निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी की लगातार सभाओं में भीड़ और जोश को देखकर राजनीतिक पार्टियों की नींदें उड़ी हुई है। जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों सीक्रेट प्लान के तहत मैदान में हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने डेमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कंधों पर ड़ाल दी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा के युवा नेता कुणाल सिंह अड़बला से मुलाकात की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 36 कौमों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, जानें भाटी के पास कितनी संपत्ति...?

रविंद्र सिंह भाटी के प्रति युवाओं की बढ़ती दीवानगी से बीजेपी की चिंता बढ़ी हुई है। लिहाजा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब रविंद्र सिंह का तोड़ निकालते हुए भाजपा युवा नेता कुणाल सिंह को साधने की कोशिश की है, जो जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं। कुणाल सिंह के साथ सीएम की मीटिंग में मायने इसलिए निकाले जा रहे हैं, क्योंकि कुणाल रविंद्र सिंह भाटी का भी करीबी माने जाते है।

बताया जा रहा है कि सीएम ने मैसेज कर कुणाल को मीटिंग के लिए बुलाया था। इसके तहत मुख्यमंत्री युवा वोटरों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुणाल सिंह भी युवा में काफी फेमस है। उन्हें मुख्यमंत्री ने होटल मैरियट में बुलाया। जहां मुख्यमंत्री और कुणाल सिंह के बीच में गोपनीय वार्ता हुई।

यह भी पढ़ें : कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी के सगे भाई...क्या भाई की तर्ज पर लड़ेंगे कभी चुनाव?