11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम गहलोत ने आज बुलाई चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक, मुफ्त दवा और चिरंजीवी योजना पर होगा मंथन

-सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक लेंगे सीएम गहलोत, कोरोना के बढ़ते मामलों और बूस्टर डोज पर भी होगी चर्चा

2 min read
Google source verification
ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। प्रदेश में चल रही मुफ्त दवा योजना, मुफ्त जांच योजना और चिरंजीवी योजना की प्रगति रिपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली समीक्षा बैठक में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, मुख्य सचिव उषा शर्मा जहां मुख्यमंत्री आवास पर शामिल होंगी तो वहीं चिकित्सा विभाग के कई प्रमुख अधिकारी जिलेवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़ेंगे।

बैठक के जरिए सीएम गहलोत सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट मुफ्त दवा योजना, चिरंजीवी योजना और मुफ्त जांच योजना और जननी सुरक्षा योजना जैसी स्कीम को लेकर समीक्षा करेंगे और साथ ही जिलेवार अधिकारियों से योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लेंगे कि किन-किन योजनाओं का कितना लाभ जनता को मिल रहा है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिरंजीवी योजना और मुफ्त दवा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए भी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देंगे कि वो इन योजनाओं को लेकर कैंपेन भी शुरू करें।

कोरोना के बढ़ते मामलों पर भी होगी चर्चा
बताया जाता है कि बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भी चर्चा होगी। बीते अगस्त माह में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ था और कई मौतें भी प्रदेश में हुई थीं इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके भी कोरोना के बढ़ते मामलों के प्रति एहतियात बरतने की अपील जनता से की थी। माना जा रहा है कि आज बैठक में सीएम गहलोत कोरोना के बढ़ते मामलों और उनके नियंत्रण को लेकर अधिकारियों से सुझाव लेंगे।

बूस्टर डोज पर भी होगा मंथन
बताया जाता है कि बैठक में कोरोना के बूस्टर डोज को लेकर भी सीएम गहलोत अधिकारियों से चर्चा करेंगे। दरअसल प्रदेश में करीब 4 करोड़ लोगों को फ्री बूस्टर डोज लगनी है लेकिन अभी तक इसका रोड मैप भी तैयार नहीं हो पाया है। राजस्थान में 18 साल से 59 वर्ष के लोगों को फ्री बूस्टर डोज लगेगी, ऐसे में जल्द से जल्द 4 करोड़ों लोगों को फ्री बूस्टर डोज लगाई जाए इसके निर्देश सीएम गहलोत चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को देंगे।

शाम 4 बजे जाएंगे तिरुअनंतपुरम
इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 4 बजे विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होंगे और शाम 7 बजे तिरुअनंतपुरम पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम गहलोत शाम 7:15 बजे सड़क मार्ग से तिरुवनंतपुरम से कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे और आज 9:30 बजे कन्याकुमारी पहुंचेंगे। उसके पश्चात 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

वीडियो देखेंः- Chiranjeevi Yojana में 13 लाख से ज्यादा को मिला मु्फ्त इलाज, लेकिन कई अस्पतालों में हो रही वसूली