
सीएम गहलोत के स्वास्थ्य में अब सुधार
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबियत में अब सुधार हो रहा है और वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। गहलोत एसएमएस के अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती हैं। सीएम गहलोत को कल सीने में दर्द और अन्य परेशानी के बाद एसएमएस में भर्ती कराया गया था और गहलोत की कल ही एंजियोप्लास्टी की गई थी। एमएसएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी आज सवेरे अस्पताल पहुंच गए थे और उन्होंने
सीएम गहलोत के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ है। वे अच्छा महसूस कर रहे है। उन्हें डिस्चार्ज किए जाने के बारे में दोपहर बाद स्थिति साफ होगी।
आईसीयू के बाहर रजिस्टर— वहीं सीएम गहलोत की कुशलक्षेम जानने वालों का सिलसिला जारी है। आईसीयू के बाहर एक रजिस्टर रख दिया गया है। इसमें शुभचिंतक अपने संदेश लिख रहे है। गहलोत के साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत, पूत्र वैभव गहलोत है। परिवार के अलावा अभी किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है।
गहलोत के स्वास्थ्य के लिए पूजा— मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के साथ दीर्घायु की कामना को लेकर गोविंद देव जी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। गोविंददेवजी मंदिर के युवाचार्य मानस गोस्वामी ने पूजा करवाई। डॉ. जोशी के साथ विप्र फाउंडेशन हेरिटेज जयपुर के अध्यक्ष शिव मोहन शर्मा ने भी पूजा कर दीर्घायु की कामना की। जोशी देर रात को भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे और डाक्टरों के संपर्क में थे।
Published on:
28 Aug 2021 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
