4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Tourism Day: आज शहर को मिला एक और टूरिस्ट डेस्टिनेशन, सीएम गहलोत ने किया उद्घाटन

गुलाबी नगरी में पर्यटन को चार चांद लगाने के लिए पुरानी विधानसभा (सवाई मानसिंह टाउन हॉल) में करोड़ों रुपए की लागत से विश्वस्तरीय राजस्थान- धरोहर संग्रहालय बनाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
town_hall.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर. World Tourism Day: गुलाबी नगरी में पर्यटन को चार चांद लगाने के लिए पुरानी विधानसभा (सवाई मानसिंह टाउन हॉल) में करोड़ों रुपए की लागत से विश्वस्तरीय राजस्थान- धरोहर संग्रहालय बनाया गया है। यहां पर पुरातत्व विभाग के विभिन्न संग्रहालयों से लाई गई वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय के दो फ्लोर में 40 से अधिक गैलरियां बन रही हैं, जिसमें जयपुर समेत समस्त राजस्थान की धरोहर देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार सुबह 10 बजे राजस्थान धरोहर संग्रहालय के पहले चरण के तहत दरबार हॉल, लेंड स्केप और फाउंटेन का उद्घाटन किया।
यह भी पढ़ें : सरकार की इस योजना में बेटियों को मिलेंगे 51000 तक के नकद इनाम, आवेदन के लिए यह हैं जरूरी Document


सीएम फिर करेंगे ज्वैलर्स, रत्न विक्रेता और कारीगरों से संवाद
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान मिशन-2030 के तहत बिड़ला सभागार में बुधवार दोपहर 12 बजे ज्वैलर्स, रत्न विक्रेता और कारीगरों से संवाद करेंगे। इसमें हितधारकों से प्राप्त बहुमूल्य सुझावों के आधार पर विजन-2030 डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग