
फाइल फोटो
Jaipur Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों ने इन दिनों राजस्थान के निवेशकों और आम खरीदारों को 'रोलर-कोस्टर राइड' पर बिठा दिया है। गुलाबी नगरी के सर्राफा बाजार में पिछले चार दिनों से जो मायूसी छाई थी, वह बुधवार सुबह अचानक एक 'तूफानी' तेजी में बदल गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुलते ही भावों में ऐसा उछाल आया कि देखते ही देखते चांदी 15,000 रुपये प्रति किलो और सोना 6,000 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया।
बाजार में सबसे बड़ा सस्पेंस इस बात को लेकर है कि क्या यह तेजी स्थायी है? दरअसल, महज दो दिन पहले तक चांदी गिरकर 2.25 लाख रुपये के करीब आ गई थी, जिससे खरीदारों के चेहरे खिल गए थे। लेकिन बुधवार सुबह 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी ने ऐसी छलांग लगाई कि भाव 2,84,094 रुपये प्रति किलो के पार निकल गए। यानी महज दो दिनों के भीतर चांदी करीब 60,000 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है।
सोने की चमक ने भी बुधवार को होश उड़ा दिए। मंगलवार को एमसीएक्स पर जो सोना 1,53,809 रुपये पर बंद हुआ था, वह बुधवार सुबह खुलते ही 1,60,755 रुपये (24 कैरेट, 10 ग्राम) के स्तर पर पहुंच गया। जयपुर के जौहरी बाजार और एमआई रोड स्थित शोरूम्स में सुबह से ही भावों को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है।
सस्पेंस और रोमांच के बीच एक राहत की खबर यह है कि ये कीमती धातुएं अपने ऑल-टाइम हाई से अब भी काफी नीचे हैं।
Published on:
04 Feb 2026 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
