18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget: सीएम गहलोत आज सुबह 11 बजे विधानसभा में पेश करेंगे बजट, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Rajasthan Budget : मुख्यमंत्री गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र की मंजूरी के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे बजट को विधानसभा में पेश करेंगे। राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत से लेकर राजधानी तक प्रदेश में करीब 14 हजार 400 स्थानों पर राज्य बजट के सीधे प्रसारण को करीब 40 लाख लोगों को दिखाने की व्यवस्था की है।

less than 1 minute read
Google source verification
fdsffds.jpg

Rajasthan Budget

Rajasthan Budget : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के राज्य बजट को अन्तिम रूप दिया। इसे तैयार करने में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा सहित पांच अधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही। मुख्यमंत्री गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र की मंजूरी के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे बजट को विधानसभा में पेश करेंगे। राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत से लेकर राजधानी तक प्रदेश में करीब 14 हजार 400 स्थानों पर राज्य बजट के सीधे प्रसारण को करीब 40 लाख लोगों को दिखाने की व्यवस्था की है।

इन अधिकारियों की रही प्रमुख भूमिका

यहां होगा सीधा प्रसारण

प्रदेशभर के राजकीय एवं निजी कॉलेजों, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरपालिका क्षेत्रों तथा कृषि विज्ञान केंद्रों पर बजट का सजीव प्रसारण उपलब्ध होगा। पंचायतीराज विभाग के माध्यम से सभी जिला परिषदों, ब्लॉक मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 11 हजार 500 स्थानों पर, कृषि विभाग के माध्यम से 200 कृषि विज्ञान केंद्रों, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 2350 राजकीय एवं निजी कॉलेजों तथा स्वायत्त शासन विभाग की ओर से सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिका क्षेत्रों में 350 स्थानों पर राज्य बजट का सजीव प्रसारण किया जाएगा। ई-मित्र प्लस केंद्रों पर भी बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इनके अलावा विभिन्न टीवी चैनल्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं वेबसाइट पर भी राज्य बजट का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध होगा।