
शुरू होगा कोटा-श्रीगंगानगर के बीच ट्रेन का सफर
जयपुर. होली में अपने घर आने और जाने वालों की भीड़ राजधानी के रेलवे स्टेशनों पर जुटने लगी है। शनिवार को जयपुर जंक्शन, गांधीनगर और दुर्गापुरा रेलवे स्टेशनों पर होली का रंग साफ दिखाई दिया। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में ज्यादा भीड़ भाड़ देखने को मिली। स्थिति यह थी कि फुल भरी कई ट्रेनों में यात्री पायदान पर यात्रा करते नजर आए तो कई ट्रेनों में महिला बोगी में पुरुषोंं की तादाद ज्यादा दिखी। जयपुर जंक्शन पर टिकट खिड़की पर यात्रियों की भीड़ दिखी। यहां रेलवे प्रशासन के इंतजाम भी नाकाफी नजर आए। खासकर कतारों में महिला और बुजुर्गों का काफी परेशानी हो रही थी। यहीं हाल आरक्षण कार्यालय और पूछताछ खिड़की पर भी देखने को मिला। त्योहार पर यात्रीभार ज्यादा होने की स्थिति में रेलवे प्रशासन की ओर से कोई खास इंतजाम नजर नहीं आए। इसके अलावा जयपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में भीड़भाड़ का माहौल होने के बावजूद भी रेलवे प्रशासन ने महज कई ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे तो जोड़ दिए लेकिन होली स्पेशल ट्रेनों नहीं चलाई। यह नाकाफी नजर आए। ऐसे में रविवार और सोमवार को ज्यादा भीड़भाड़ की स्थिति में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
सुरक्षा पर भी संदेह
- इधर जयपुर जंक्शन पर त्योहार की भीड़भाड़ के बावजूद भी सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। एक ओर जहां टिकट खिड़की पर कतारें लग रही है वहीं दूसरी ओर गेट संख्या २ और ३ पर खराब पड़े बैग स्कैनर अभी तक ठीक नहीं कराए, जबकि इधर से इन दिनों रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही हो रही है। ऐसे मेें साफ है रेलवे प्रशासन आमजन की सुरक्षा को लेकर जागरूक नहीं है।
कम दूरी की ट्रेनें भी फुल
-अमूमन जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट, कविगुरु एक्सप्रेस, गुहावाटी एक्सप्रेस, जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट समेत लंबी दूरी की ट्रेनों मेंं स्लीपर क्लास में वेटिंग लिस्ट २०० पार हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर कम दूरी की उदयपुर इंटरसिटी, जोधपुर सुपरफास्ट, जैसलमेर इंटरसिटी, डबल डेकर, बीकानेर सुपरफास्ट समेत कई कम दूरी की ट्रेनोंं में भी सीटिंग और स्लीपर क्लास में वेटिंग १५० पार देखी जा रही है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के नहीं चलाए जाने से दिक्कते हो रही है।
Published on:
08 Mar 2020 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
