8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकट बदले जाने के बाद बोले सुनील शर्मा, कहा- पार्टी का एक धड़ा नहीं चाहता था कि मैं चुनाव लडूं

सुनील शर्मा ने कहा, मेरा जयपुर डायलॉग से कोई लेना-देना नहीं, जिन लोगों ने मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया उन पर एफआईआर कराऊंगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 26 Mar 2024, 9:29 PM IST

suneel_sharma.jpg

जयपुर। जयपुर डायलॉग विवाद के चलते कांग्रेस ने जयपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बदलते हुए सुनील शर्मा की बजाय अब पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। इस मामले में सुनील शर्मा ने पार्टी के ही एक धड़े पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

शर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी ने सर्वसम्मति से मुझे टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन पार्टी का ही एक धड़ा नहीं चाहता था कि मैं चुनाव लडूं, इसलिए सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर्स को पैसे देकर मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कराया गया। ऐसे लोगों के खिलाफ में अब एफआईआर कराऊंगा। सुनील शर्मा ने कहा कि मेरा जयपुर डायलॉग से कोई लेना-देना नहीं है, मैं केवल पार्टी का पक्ष रखने के लिए यूट्यूब चैनलों पर जाया करता था।

कांग्रेस में रहकर साजिश रचने वालों को बेनकाब करुंगा
शर्मा ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को अफवाह बताते हुए कहा कि वह कांग्रेस में थे और कांग्रेस में रहेंगे लेकिन जो लोग पार्टी में षड़यंत्र करते हैं ऐसे लोगों को बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार कांग्रेसी रहा है, लेकिन आज पार्टी में ऐसे लोग हैं जो गांधी और नेहरू के विचारों की बजाय कांग्रेस को पेरियारवादी बनाना चाहते हैं। शर्मा ने कहा कि अफसोस है कि पार्टी के प्रदेश नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी और मेरा बचाव नहीं किया।

शशि थरूर पर भी साधा निशाना
सुनील शर्मा ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जयपुर डायलॉग से क्या डील की थी, इसका भी खुलासा हो गया है। अगर उनमें नैतिकता बची है तो उन्हें भी अपनी उम्मीदवारी छोड़नी चाहिए। गौरतलब है कि पार्टी ने पहले शिक्षाविद सुनील शर्मा को जयपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया था लेकिन जयपुर डायलॉग विवाद के बाद पार्टी ने यहां प्रत्याशी बदल दिया।

वीडियो देखेंः- Supriya Shrinate Kangana Ranaut Controversy: सुप्रिया श्रीनेत बर्खास्त! | LokSabha Election 2024