Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्षों और महासचिवों को जिला आवंटन कर दिया है।
Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्षों और महासचिवों को जिला आवंटन कर दिया है। समिति अध्यक्ष राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसकी घोषणा की। पीसीसी उपाध्यक्ष को दस डिवीजन इंचार्ज और 40 महासचिव को चालीस जिला प्रभारी बनाया गया है।
चुनाव समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अजमेर से रामविलास चौधरी, बांसवाड़ा से हंगामीलाल मेवाड़ा, भरतपुर से घनश्याम मेहर, बीकानेर से जगदीश चंद्र जांगिड़, जयपुर से रमेश खंडेलवाल, जोधपुर से भरतराम मेघवाल, कोटा से कैलाश मीणा, पाली से सुशील शर्मा, सीकर से नसीम अख्तर इंसाफ और उदयपुर से रतन देवासी को संभाग प्रभारी बनाया है।
राजस्थान में चुनावी तैयारी के लिहाज से कांग्रेस इस समय भारतीय जनता पार्टी से आगे निकलती हुई दिख रही है। इतना ही नहीं सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट का समन्वय भी बढ़ता दिख रहा है। एक दिन पहले ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के चुनाव कमेटी का एलान किया। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, रामेश्वर डूडी, जितेंद्र सिंह, प्रताप सिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, प्रमोद जैन भाया, ममता भूपेश सहित कई दिग्गज नेता शामिल हैं।
महासचिव बने जिला प्रभारी