22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस ने चला सहानुभूति कार्ड, दिवंगत विधायक भंवर लाल के पुत्र को उतारा चुनाव मैदान में

-सरदार शहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा कल भरेंगे नामांकन, 1995 में सरदारशहर नगर पालिका के चेयरमैन भी रहे हैं अनिल शर्मा, गहलोत सरकार में अनिल शर्मा को है राज्यमंत्री का दर्जा

2 min read
Google source verification
121212.jpg

जयपुर। चुरू जिले की सरदारशहर सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सहानुभूति कार्ड खेला है। कांग्रेस पार्टी ने दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाल समिति ने उनके नाम की घोषणा की है। अनिल शर्मा गुरुवार 17 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अपने पिता की तरह ही अनिल शर्मा भी कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।

गहलोत सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा
दिवंगत विधायक भंवर लाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा गहलोत सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। शर्मा राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड के चेयरमैन हैं। इसके साथ ही वो लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस के सदस्य भी हैं।

1980 में बने पालिका बोर्ड के चेयरमैन
भंवरलाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा 1980 में सरदारशहर नगर पालिका बोर्ड के चेयरमैन रहे हैं और लंबे समय तक नगर पालिका बोर्ड के चेयरमैन रहे। इसके बाद साल 2000 से लेकर साल 2018 तक सरदारशहर कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्ष भी रहे हैं।

वर्ष 2000 से लेकर 2022 तक में प्रदेश कांग्रेस के शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे और प्रदेश कांग्रेस के भी सदस्य भी चुने गए हैं।गौरतलब है कांग्रेस के दिग्गज विधायक भंवरलाल शर्मा सरदार शहर सीट से 6 बार विधायक रहे हैं, चार बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे, एक बार लोक दल और एक बार जनता दल के टिकट पर चुनाव जीते हैं।

पूर्व में ही दिए थे संकेत
सरदार शहर उपचुनाव में भंवर लाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा के दावेदारी पक्की मानी जा रही थी। पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने पहले ही अनिल शर्मा को सरदारशहर उपचुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने के संकेत दे दिए थे, जिसके बाद से ही अनिल शर्मा पिछले कई दिनों से क्षेत्र में जनसंपर्क और बैठकें कर रहे हैं। अनिल शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में गुरुवार 17 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

सहाड़ा, वल्लभनगर और सुजानगढ़ में भी खेला था सहानुभूति कार्ड
वहीं सहाड़ा, वल्लभनगर औऱ सुजानगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी ने सहानुभूति कार्य खेला था और इन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

वीडियो देखेंः- Sardarshahar By Election : Congress को शिकस्त देने के लिए BJP ने बनाया नया Plan


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग