
एसओजी। पत्रिका फाइल फोटो
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित पीटीआइ भर्ती-2022 में फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी पाने के मामले में भोपाल में सर्च ऑपरेशन चलाया। टीमों ने सीहोर स्थित श्री सत्यसाईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस कैंपस सहित पांच ठिकानों पर तलाशी ली। सर्च के दौरान डेटा और दस्तावेज बरामद किए गए, जिन्हें जयपुर मुख्यालय लाकर जांच की जाएगी।
एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि सर्च पूरी होने तक एसओजी की टीम भोपाल में ही रहेगी। बुधवार को भी तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज मिले हैं। यह कार्रवाई बैक डेट में फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में की जा रही है।
पीटीआइ भर्ती परीक्षा में एक ही यूनिवर्सिटी की डिग्री पर 67 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली। सभी डिग्रियां श्री सत्यसाईं यूनिवर्सिटी से जारी हुई थीं। आशंका है कि इन अभ्यर्थियों ने फर्जीवाड़े के जरिये डिग्री हासिल की। फॉर्म भरते समय उन्होंने अन्य संस्थान से डिग्री लेने की जानकारी दी, लेकिन दस्तावेज सत्यापन के समय उक्त यूनिवर्सिटी की डिग्री प्रस्तुत की।
इस संबंध में एसओजी में पांच प्रकरण दर्ज हैं। एसओजी ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से डिग्रियों से जुड़े दस्तावेज मांगे थे, लेकिन नोटिस देने के बावजूद प्रबंधन ने जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई।
एडीजी बंसल ने बताया कि न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद 5 एएसपी के नेतृत्व में 40 सदस्यीय टीमें बनाई गईं। बुधवार को इन टीमों ने श्री सत्यसाईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस कैंपस, भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित कपूर हाउस, प्रबंधन के सीए के निवास और गांधी नगर स्थित आरकेडीएफ कॉलेज सहित पांच स्थानों पर सर्च की।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
22 Jan 2026 10:08 am
Published on:
22 Jan 2026 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
