
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक। फोटो पत्रिका
Vande Mataram Booth : राजस्थानवासियों के लिए इस बार 26 जनवरी कुछ खास होगी। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर 25 व 26 जनवरी को प्रमुख आवाजाही वाले स्थानों पर वंदे मातरम ऑडियो-वीडियो बूथ स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है। इन बूथों पर वंदे मातरम की धुन पर आमजन वंदे मातरम का गायन और सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ले सकेंगे।
आमजन के साथ ही युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। अधिक आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों और पर्यटन स्थलों पर ये बूथ स्थापित होंगे। बूथों के नाम एक-दो दिन में जारी किए जाने की संभावना है।
साथ ही 23 जनवरी को राज्य के 65 हजार स्कूलों में पेरेंट्स-टीचर मीट में वंदे मातरम से जुड़ी गतिविधियां होंगी। सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले वंदे मातरम का गायन होगा। राज्य पुलिस बैंड की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
कला एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता के अनुसार अभी राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड की सहभागिता के साथ वंदे मातरम् से संबंधित संगीतमय प्रस्तुतियां, विशेष सभाएं, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, रंगोली, चित्रकला एवं प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
22 Jan 2026 09:44 am
Published on:
22 Jan 2026 09:44 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
